BECOMING
by Michelle Obama
About Book
हम सभी मिशेल ओबामा को, यूएस के प्रेसिडेंट रह चुके बराक ओबामा की बीवी के तौर पर जानते हैं। लेकिन वह एक औरत, मां और इंसान के रूप में कौन हैं? उनकी फैमिली और एजुकेशनल बैकग्राउंड क्या है? इस समरी में आप मिशेल ओबामा की ज़िंदगी के बारे में जानेंगे। आप उनके बिलीफ़्स, वैल्यूज़ और उन programs के बारे में जानेंगे, जिन पर उन्होंने फर्स्ट लेडी के तौर पर काम किया था। आप एक ऐसी औरत से इंस्पायर होंगे जिन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई और जितने लोगों की मदद कर सकती थी उन्होंने की।
इस समरी को किसे पढ़ना चाहिए?
• कम उम्र के लड़के या लड़की जो दुनिया में बदलाव लाना चाहते हैं
• टीचर्स और पेरेंट्स जो बच्चों को दयालु और मजबूर इरादों वाला होना सिखाना चाहते हैं
• जो लोग लॉयर, पॉलिटिशिय बनना चाहते हैं
• जो समाजसेवा करना चाहते हैं
ऑथर के बारे में
मिशेल ओबामा ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की और जाने माने लॉ फर्म में काम किया है। आगे चलकर, उन्होंने यंग एडल्ट्स को लीडरशिप के लिए ट्रेन किया और मेडिकल स्टाफ को कम्युनिटी के साथ जोड़ने में मदद की। यूएस की फर्स्ट लेडी होने के नाते उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। उनकी पहल न्यूट्रिशन, बच्चों में मोटापे और मिलिट्री वालों के परिवार पर फोकस्ड थीं। अभी मिशेल 'द ओबामा फाउंडेशन' नाम का non-profit ऑर्गेनाइजेशन चला रहीं हैं।
────────────────────
इंट्रोडक्शन
मिशेल ओबामा दुनिया के सबसे इनफ्लुएंशल लोगों में से एक मानी जाती हैं। वह एक लॉयर हैं और यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका की फर्स्ट लेडी रह चुकी हैं।
मिशेल ओबामा कौन है? शिकागो के साउथसाइड में बीते उनके बचपन ने कैसे उनकी पहचान और प्रिंसिपल्स को आकार दिया? बराक ओबामा का उन पर पहला इंप्रेशन कैसा था? उन्होंने एक पत्नी, मां और फर्स्ट लेडी होने के रोल को बैलेंस करना कैसे सीखा? उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका की फर्स्ट लेडी के रूप में क्या योगदान दिए?
इस समरी में आप मिशेल के बचपन से लेकर उनके पति की प्रेसिडेंसी खत्म होने तक के सफ़र के बारे में जानेंगे। आप जानेंगे कि कैसे उन्होंने अपनी पहचान को बनाए रखने की कोशिश करते हुए, नस्लवाद, सेक्सिज्म, मां होने की जिम्मेदारी और पॉलिटिक्स का सामना किया।
Childhood
मिशेल ओबामा 1960 के आखिर में, शिकागो में बीते अपने बचपन के बारे में बताती हैं। उस समय के दौरान यूएस की हालत बहुत खराब थी। जॉन एफ कैनेडी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के मर्डर के कारण देश की पॉलीटिकल सिचुएशन अस्त-व्यस्त हो गई थी। गोरे लोगों का परिवार अच्छी जिंदगी के लिए suburbs की ओर जा रहा था। जाति के हिसाब से भेदभाव बढ़ रहा था। इन हत्याओं से देश की कानून-व्यवस्था में खलबली मच गई थी।
मिशेल और उनके बड़े भाई क्रेग को उनके पेरेंट्स ने बड़े प्यार से पाला था. वो एक बंगले के दूसरे फ्लोर पर रहते थे। वह घर उनकी मां की आंटी, रॉबी और अंकल टैरी का था, जो फर्स्ट फ्लोर में रहते थे।
उनके पेरेंट्स अपने बच्चों को बहुत सपोर्ट करते थे और अपने बच्चों की ग्रोथ को लेकर फोकस्ड रहते थे। उनकी मां एक होममेकर थी जो उन्हें पब्लिक लाइब्रेरी ले जाया करती थीं। उनके पिता शहर में काम करते थे, जिन्होंने उन्हें जैज़ म्यूजिक और आर्ट के बारे में सिखाया। उन्होंने मिशेल की रीडिंग स्किल्स और म्यूजिक के लिए प्यार को कम उम्र में ही डेवलप करना शुरू कर दिया था। रात के समय पूरा परिवार एक साथ बोर्ड गेम्स खेलता, कहानियां सुनाता और एक साथ जैकसन 5 के गाने सुनता था।
मिशेल के घर का जिंदादिल माहौल आंटी रॉबी और अंकल टैरी के घर से बिल्कुल उल्टा था, जो dull और फ़ीका माहौल था। आंटी रॉबी स्ट्रिक्ट थी और वह अपने घर में प्यानो सिखाती थीं। वहीँ अंकल टेरी एक रिटायर्ड पॉटर थे जो शांत स्वभाव के थे।
क्रेग ने अपना प्यानो लेसन आंटी रॉबी के साथ शुरू किया। आंटी रॉबी के सिखाने की ओर उनका पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखकर, मिशेल ने भी पियानो सीखने का फैसला किया जब वह सिर्फ चार साल की थीं। उनका मानना था कि उनका म्यूजिक का पैशन उनके परिवार से मिला है, खासतौर पर उनके ग्रैंडफादर साउथसाइडड्, जो जैज़ म्यूजिक को बहुत पसंद करते थे।
उनके पहले पियानो क्लास में आंटी रॉबी ने उन्हें डांटा और उन्हें middle-C key पर उंगली रखने को कहा। मिशेल ने पुराने प्यानो के middle-C key में एक स्लाइट चिप को नोटिस किया और इसने मिशेल को उस स्किल को मास्टर करने में मदद की। उन्होंने अलग से वर्कबुक भी पढ़ी। मिशेल के इतनी जल्दी सीखने से आंटी रॉबी नाराज हो गईं। वह दोनों अक्सर बहस करते जिसमें मिशेल एक लॉयर की तरह बिहेव करतीं।
जल्दी ही मिशेल, क्रेग और बाकी स्टूडेंट्स को अपने टैलेंट को स्टेज पर दिखाने का मौका मिला, जिसे आंटी रॉबी ने Roosevelt University में ऑर्गेनाइज किया था। जब स्टेज पर जाने की पारी मिशेल की थी, तब वह जिंदगी में पहली बार नया प्यानो देखकर चौंक गईं। आंटी रॉबी ने शांति से अपनी उंगली middle-C key पर रखी क्योंकि उन्हें पियानो की keys में कोई चिप नहीं दिख रही थी। उसके बाद, मिशेल ने बखूबी गाना बजाया।
इस चैप्टर में मिशेल ने अपने बचपन के उन एक्सपीरियंस के बारे में बताया जिसने उन्हें दुनिया की प्रॉब्लम्स और हकीकत को समझाया था। उनके ग्रैंडफादर द्वारा बताई गई जाती के कारण भेदभाव की कहानियां और महंगे पियानो को देखना, मिशेल को एहसास कराया कि दुनिया में हर चीज फेयर और बैलेंस्ड नहीं है।
Education
क्रेग एक ऐसे स्कूल में ट्रांसफर हो गए जहां ज्यादातर गोरे स्टूडेंट्स थे। उन्हें बास्केटबॉल टीम ज्वाइन करने के लिए चुना गया। मिशेल ने Whitney M. Young High School नाम की नई स्कूल ज्वाइन की। उस स्कूल में 80% स्टूडेंट्स ब्लैक थे। क्रेग पहले उसी स्कूल में पढ़ते थे। मिशेल के लिए यहाँ कॉन्फिडेंस डेवलप करना आसान था, क्योंकि लोग क्रेग के जरिए उन्हें पहले से जानते थे। लेकिन मिशेल को नए स्कूल में अपनी खुद की पहचान बनानी थी। उन्होंने अच्छे ग्रेड्स लाने के लिए पढ़ाई में बहुत मेहनत की।
मिशेल क्रेग की ही तरह प्रिंसटन यूनिवर्सिटी गईं। उन्होंने नोटिस किया कि कैसे उस यूनिवर्सिटी के ज्यादातर स्टूडेंट्स गोरे थे और लड़के थे। मिशेल वहां रेसिस्म यानी जाती के कारण भेदभाव का शिकार हुई। उनकी गोरी रूममेट की मां को जब पता चला कि उसके रूम में मिशेल, एक ब्लैक लड़की साथ है तो उन्होंने उसका रूम बदलवा दिया। उनकी नई रूममेट सुजैन फ्रेंडली थीं, लेकिन organized नहीं थीं। उसके जरिए मिशेल ने सीखा की चीजों को पकड़कर रखने से कुछ नहीं होता इसलिए उन्हें छोड़कर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
वो थर्ड वर्ल्ड सेंटर के डायरेक्टर, ज़ेर्नी ब्रासुएल (Czerny Brasuell), की असिस्टेंट बन गईं। उनकी मेंटरशिप में मिशेल ने यूनिवर्सिटी के ब्लैक स्टाफ के बच्चों के लिए after स्कूल प्रोग्राम शुरू किया। इस जॉब में उन्हें कुछ पाने का एहसास दिया और उन्हें हटकर सोचने पर मजबूर किया।
मिशेल अक्सर अपने पेरेंट्स से फोन पर बात करती थीं। एक दिन वो क्रेग के बास्केटबॉल गेम के दौरान उन्हें सपोर्ट करने के लिए प्रिंसटन गईं। मिशेल यह देखकर चौंक गई कि उनके पिता की हेल्थ और ज्यादा खराब हो गई थी। अब उन्हें चलने के लिए व्हीलचेयर की जरूरत थी।
मिशेल पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म कर रही थीं। वह खुद को लेकर और अपनी पहचान को लेकर और ज्यादा कॉन्फिडेंट हो गई थीं। उन्होंने अपने इंट्रोडक्शन में शिकागो साउथसाइड को जोड़ लिया क्योंकि वह लोगों को बताना चाहती थीं कि साउथसाइड के सभी लोग किसी बदनाम गैंग का हिस्सा नहीं होते।
मिशेल उसी स्कूल में अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहती थीं जहां ज्यादातर स्टूडेंट्स गोरे थे इसलिए वह अक्सर अपने ग्रैंडफादर की बहन, आंटी सिस से मिलने जाती थीं, जो प्रिंसटन में ही रहती थीं। वहां उन्हें अपने पूर्वजों और अमेरिका में गुलामी की हिस्ट्री के बारे में पता चला।
सोशियोलॉजी की डिग्री के साथ ग्रेजुएट होने के बाद मिशेल हॉवर्ड लॉ स्कूल गईं। हालांकि वह लॉ को लेकर उतनी पैशनेट नहीं थी, फिर भी उन्हें पता था इससे उन्हें एक स्टेबल जॉब मिलेगी। लॉ खत्म करने के बाद मिशेल को एक बहुत बड़ी लॉ फर्म 'सिडनी एंड ऑस्टिन' से जॉब ऑफर हुई। उन्हें वहां काम करना पसंद नहीं था लेकिन वहां वह इतने पैसे कमा रही थी जितने उनके पेरेंट्स ने कभी नहीं कमाए थे।
जल्द ही मिशेल को एक मेल समर एसोसिएट को मेंटर करने के लिए कहा गया। वह हावर्ड के लॉ स्टूडेंट थे जिनका नाम था बराक ओबामा।
Meeting Barack
बराक काम के पहले दिन ही लेट पहुंचे थे। मिशेल इस बात से इम्प्रेस नहीं थीं, लेकिन बराक ने उनसे माफी मांगी और बड़ी पोलाइटली बात की। उनकी सीनियर होने के नाते मिशेल ने उन्हें गाइड किया, लेकिन मिशेल को एहसास हुआ की बराक शिकागो की पॉलिटिक्स के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। वह उनसे 3 साल बड़े थे और उनके पास ज्यादा वर्क एक्सपीरियंस था। बराक लॉ फर्म में अच्छा इंप्रेशन बना रहे थे। वह डिटेल्ड मेमोज़ लिख रहे थे और बेहद काम के इनपुट दे रहे थे। जल्दी ही उन्हें इंपॉर्टेंट मीटिंग में भी बुलाया जाने लगा।
मिशेल और बराक ऑफिस इवेंट्स के जरिए करीब आए। वह हर हफ्ते साथ लंच करते। मिशेल उन्हें ज्यादा अच्छे से जानने लगीं। बराक के पेरेंट्स अलग हो चुके थे। उनके पिता केनिया से थे जबकि मां यूएस की थीं। उनका जन्म होनोलूलू में हुआ था और वहीं वो पले-बढ़े थे, लेकिन उन्होंने कुछ साल इंडोनेशिया में भी बिताए थे।
मिशेल ने नोटिस किया कि वह अपनी सक्सेस से ज्यादा सोसाइटी की भलाई के बारे में ज्यादा परवाह करते हैं। उनका मकसद था सक्सेस की सीढ़ी चढ़ना ताकि वह कम्युनिटी की बड़े रूप में मदद कर सकें। मिशेल को उनका एंबीशन पसंद आया, लेकिन उन्हें उनके सिगरेट पीने की आदत पसंद नहीं थी।
वह बराक में अपने इंटरेस्ट को आगे बढ़ाने से झिझक रही थीं। मिशेल को लगता था कि उनका रिश्ता उनके काम पर असर डालेगा। लेकिन बराक अपने इरादों को लेकर क्लियर थे। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वो दोनों कंपैटिबल हैं। एक रात दोनों ने बास्किन रॉबिंस में आइसक्रीम खाई। बराक ने उनसे पूछा कि क्या वह उन्हें किस कर सकते हैं। मिशेल ने अपनी चिंता और हिचक को किनारे किया और किस के लिए आगे झुक गईं।
Career and Relationship
मिशेल और बराक का रिश्ता सीरियस हो गया। उन्हें एहसास हुआ कि बराक दूसरे आदमियों से अलग हैं। वह अपना डर या कमजोरी दिखाने से डरते नहीं हैं। बराक अपना प्यार और परवाह भी खुलकर दिखाते हैं। वह सोसाइटी के बारे में बहुत परवाह करते हैं। एक बार जब बराक उस जगह गए जहां वह पहले ऑर्गेनाइजर के रूप में काम करते थे तो मिशेल भी उनके साथ गईं। जब बराक एनर्जी और positivity के साथ ट्रेनिंग दे रहे थे तब वह उन्हें प्यार से देख रही थीं। बराक अपनी लॉ की डिग्री पूरी करने के लिए हावर्ड वापस चले गए, वहीँ मिशेल ने लॉ फर्म में काम करना जारी रखा। वह फोन के जरिए एक दूसरे के contact में रहे।
काम में मिशेल hiring टीम में थीं और वह अलग-अलग तरह के लोग खोज रही थीं। उन्होंने अपनी टीम को ऐसे स्टूडेंट्स को कंसीडर करने के लिए इनकरेज किया जो न League स्कूल से आए हों और जो गोरे ना हों और ना ही लड़के हों। hiring ट्रिप के दौरान मिशेल फिर बराक से मिलीं। क्रिसमस पर वह उन्हें अपने परिवार से मिलाने होनोलूलू ले गए। मिशेल ने नोटिस किया कि बराक का परिवार बेहद सपोर्टिव है और उनके कई पुराने यार-दोस्त भी हैं।
जल्दी ही बराक मिशेल के साथ, सेकंड फ्लोर में उनके पेरेंट्स के घर में रहने लगे। उनकी फैमिली, खासतौर पर क्रेग को वो पसंद आए थे। बराक हॉवर्ड लॉ रिव्यू के पहले ब्लैक प्रेसिडेंट बने। कॉर्पोरेट लॉ में ज्यादा पैसा होने के बावजूद, वह अपना करियर सिविल राइट्स लॉ यानी नागरिक अधिकार कानून में आगे बढ़ाना चाहते थे।
बराक अपना लॉ का करियर इंजॉय कर रहे थे, लेकिन मिशेल को एहसास हुआ कि वह अपने करियर को एन्जॉय नहीं कर रही हैं। शादी को लेकर भी उन दोनों की राय अलग थी। जहां मिशेल के लिए शादी दो जिंदगियों का एक होना था, वहीं बराक के लिए शादी का मतलब दो जिंदगियों का साथ साथ आगे बढ़ना था।
मिशेल के पिता की हालत और खराब हो रही थी लेकिन वह डॉक्टर के पास जाने से बच रहे थे। जल्दी ही उन्हें हड़बड़ी में हॉस्पिटल लेकर जाना पड़ा, जहां मिशेल ने उनके साथ याद्गार समय बिताया। अगले दिन वह गुज़र गए। उनके पिता की मौत ने उन्हें एहसास दिलाया कि जिंदगी ऐसी चीजों में समय बर्बाद करने के लिए बहुत छोटी है जो करना उन्हें पसंद नहीं है तो उन्होंने अपना करियर चेंज करने का फैसला किया। वह Valerie Jarrett को जानती थीं जो शिकागो की मेयर के स्टाफ की चीफ थीं। Valerie ने उन्हें सिटी हॉल में काम ऑफर किया, जिसे मिशेल ने एक्सेप्ट कर लिया।
बराक ने पहली ही कोशिश में bar एग्जाम पास कर लिया था। मिशेल को इसके लिए दो बार कोशिश करनी पड़ी थी। इसे सेलिब्रेट करने के लिए वह एक अच्छे रेस्टोरेंट में गए। जब वह खा रहे थे तो बराक ने शादी का टॉपिक उठाया। बराक ने कहा कि वह शादी के आइडिया के खिलाफ हैं, इससे मिशेल का दिल टूट गया, लेकिन तभी वेटर डिजर्ट लेकर आया। जब वेटर ने कवर हटाया तो मिशेल ने उसके नीचे अंगूठी का बॉक्स देखा। हुआ यह था कि बराक उन्हें उनके साथ शादी को लेकर हुई बहस के लिए चिढ़ा रहे थे। बराक ने घुटने पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया और मिशेल ने हाँ कह दी।
बराक उन्हें अपनी ग्रैंडमदर से मिलाने केनिया लेकर गए। हालांकि मिशेल को नए कल्चर में अलग सा महसूस हुआ लेकिन उन्हें उनकी फैमिली बहुत पसंद आई।
Marriage, Family, Michelle Changing Careers and Barack Entering Politics
मिशेल सिटी हॉल में अपनी दो फिमेल कोवर्कर्स को घर और करियर के बीच में तालमेल बैठाते देखकर इंस्पायर हुईं। वहीं बराक प्रोजेक्ट VOTE! नाम के वोटर रजिस्ट्रेशन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। यह प्रोजेक्ट उन स्टेट्स में नए वोटर को रजिस्टर करने के लिए था जहां माइनॉरिटी की अटेंडेंस कम थी।
1992 में मिशेल और बराक की शादी हुई। उनकी फैमिली वहां मौजूद थीं, लेकिन मिशेल ने अपने पिता को बहुत मिस किया। उन्होंने "You and I" गाने पर डांस किया। यह गाना उस रिकॉर्ड में था जो मिशेल को उनके ग्रैंडफादर ने दिया था।
कैलिफोर्निया में हनीमून से लौटने के बाद मिशेल और बराक को पता चला की प्रोजेक्ट VOTE सक्सेसफुल हो गया था। 5 लाख से ज्यादा ब्लैक वोटर्स वोटिंग बूथ में गए थे, लेकिन बुरी खबर यह थी की बराक की पब्लिकेशन डील कैंसल हो गई थी क्योंकि वह अपनी बुक कंप्लीट नहीं कर पाए थे। फिर बराक ने बाली के एक केबिन में जाकर 'ड्रीम्स फ्रॉम माय फादर' नाम की अपनी बुक कंप्लीट करने का फैसला किया। वहीं मिशेल इस सोच में डूब गईं कि वह अपनी फैमिली लाइफ और करियर को कैसे बैलेंस करेंगी। एक हफ्ते बाद बराक बुक के पहले ड्राफ्ट और किसी दूसरे पब्लिकेशन के कॉन्ट्रेक्ट के साथ लौट आए। उनके लौटने पर उन्होंने एक घर खरीदा।
मिशेल ने कॉरपोरेट लॉ से नॉनप्रॉफिट सेक्टर में जाने का फैसला किया। जल्दी ही वह Public Allies की executive director बन गईं। इस ऑर्गेनाइजेशन का मकसद था टैलेंटेड स्टूडेंट्स को नॉन प्रॉफिट सेक्टर में ट्रेनिंग के लिए प्लेस करना। 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद यह ऑर्गेनाइजेशन फाइनेंशली स्टेबल बन गया। मिशेल अलग-अलग बैकग्राउंड से आए स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल एक्सपीरियंस देने में कामयाब रहीं।
Public Allies के साथ कई साल काम करने के बाद मिशेल को शिकागो यूनिवर्सिटी से जॉब ऑफर हुआ। उन्होंने इसे एक्सेप्ट कर लिया और एसोसिएट डीन बन गईं। इस जॉब के जरिए मिशेल ने स्टूडेंट्स के वॉलंटरी अपॉर्चुनिटीज़ के साथ कनेक्शन को बढ़ाने पर फोकस किया। वहीं बराक में पब्लिक इंटरेस्ट लॉ फर्म में काम करना जारी रखा। वो शिकागो यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल में क्लास भी लेते थे। रात को वह अपनी बुक पूरी करने पर काम करते थे।
एक अमेरिकन काँग्रेसी स्कैंडल में फंस गई थी। उनकी जगह को भरने के लिए एक स्टेट सेनेटर चले गए। बराक ने फैसला किया कि वह सेनेटर के खाली जगह के लिए खड़े हो सकते हैं। मिशेल को लगा पॉलिटिक्स में होने के लिए बराक कुछ ठीक नहीं हैं क्योंकि वो बहुत अच्छे हैं। हालांकि वह नहीं चाहती थी की बराक पॉलिटिक्स में जाएं फिर भी उन्होंने उन्हें सपोर्ट किया। बराक आखिरकार जीत गए और इलिनॉय के स्टेट सेनेटर बन गए। कैंपेन के दौरान उनकी मां गुजर गईं। वह उनसे मिलने होनोलूलू नहीं जा पाए। वह दुखी थे लेकिन वह मज़बूत बने रहे। जब मिशेल ने बराक को नए बिल्स को इंट्रोड्यूस करने के लिए जोश के साथ काम करते देखा तब उन्हें एहसास हुआ कि बराक पॉलिटिक्स के लिए ही बने हैं।
वह बच्चे चाहते थे, अपना परिवार शुरू करना चाहते थे लेकिन बहुत कोशिश करने के बाद भी वह कंसीव नहीं कर पाए। कुछ समय बाद मिशेल प्रेग्नेंट तो हुईं लेकिन फिर उनका मिसकैरेज हो गया। डॉक्टर ने सुझाव दिया कि उन्हें invitro-fertilisation ट्राय करना चाहिए। 2 महीने बाद मिशेल सक्सेसफुली प्रेगनेंट हो गईं। 4 जुलाई 1998 को उनकी पहली बेटी मालिया का जन्म हुआ।
मिशेल ने अपने बच्चे के साथ अपनी लाइफ को बैलेंस करने के लिए एसोसिएट डीन के रूप में पार्ट टाइम काम करना शुरू किया। लेकिन बेबी सिटर की मदद के बाद भी उनके लिए काम बहुत था। वहीं बराक स्टेट सेनेटर के रूप में दोबारा इलेक्ट हुए जबकि वह यूएस डेमोक्रेटिक सीट के लिए खड़े होना चाहते थे। अब वह पहले से ज्यादा बिजी हो गए थे।
फैमिली ने बराक की ग्रैंडमदर से मिलने के लिए हवाई जाने का फैसला किया। ट्रिप के दौरान मालिया बहुत बीमार हो गई। स्टेट सेनेट ने एक बिल पर वोट करने के लिए अर्जेंट इलेक्शन अरेंज किया। मालिया की तबीयत के कारण बराक वापस नहीं जा पाए। उनकी गैर-मौजूदगी को opposition ने यह आइडिया प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल किया कि वह यूएस डेमोक्रेटिक सीट के लिए एक सीरियस कैंडिडेट नहीं है। आखिर में वह ये इलेक्शन हार गए।
2001 में मिशेल की दूसरी बेटी साशा हुई। इस समय वह अपने करियर और माँ के रोल को बैलेंस करने की पूरी कोशिश कर रही थीं। लकीली उन्हें शिकागो यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में डायरेक्टर ऑफ़ कम्युनिटी आउटरीच की पोजीशन ऑफर हुई।
उनकी जिंदगी रूटीन में चल रही थी जब 9/11 का हादसा हुआ। देश की हालत देखते हुए बराक ने यूएस सेनेट के लिए खड़े होने का फैसला लिया। लेकिन वह पहले ही काम की वजह से बहुत बिजी थे। वो रात को घर देर से लौटते थे और मुश्किल से अपने परिवार के साथ समय बिता पाते थे। मिशेल हर चीज खुद संभालने की कोशिश करते हुए बहुत थक चुकी थीं। इसलिए उन्होंने कहा कि उन दोनों को कपल काउंसलिंग के लिए जाना चाहिए।
काउंसलिंग बहुत मददगार साबित हुई। इसने मिशेल को एहसास कराया कि उन्हें खुशियां ढूंढने के लिए सिर्फ अपने पति की ओर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने खुद के लिए समय निकालना शुरू किया। उन्होंने घर पर एक फिक्स्ड शेड्यूल सेट किया। अब यह बराक का काम था कि वह अपने पति और पिता होने की जिम्मेदारी को निभाएँ।
Barack's Presidential Campaign
मिशेल ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो मेडिकल सेंटर की मदद करने के लिए एक प्रोग्राम की शुरुआत की। प्लान था कि हॉस्पिटल में वॉलिंटियर्स की मात्रा को बढ़ाई जाए और हॉस्पिटल स्टाफ को आस पड़ोस में ज्यादा काम करने के लिए इनकरेज किया जाए। इसके बाद मिशेल ने नोटिस किया कि गंभीर चोट वाले पेशेंट्स की मात्रा ज्यादा होने के कारण इमरजेंसी ward हमेशा भरा रहता था। उन्हें इन पेशेंट्स के लिए अपॉइंटमेंट सेट करने का आईडिया आया।
जब बराक ने यूएस Senate के लिए खड़े होने का फैसला किया, तो मिशेल ने उनसे वादा लिया कि अगर वह हार जाते हैं तो वह पॉलिटिक्स छोड़ देंगे। लेकिन बराक का कैंपेन बहुत अच्छा रहा। उनके opponent स्कैंडल में फंस गए और लोगों का उन पर से भरोसा उठ गया।
बराक ने 2004 की डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में ज़बरदस्त और पॉजिटिव कीनोट स्पीच दी। उन्होंने अपने जड़ों के बारे में बात की और यह भी बताया कि कैसे उम्मीद बनाए रखना देश के हालात को बेहतर कर सकता है। वह स्पीच तुरंत हिट हो गई और उसने उन्हें फेमस कर दिया। उनकी बुक 'ड्रीम्स फ्रॉम माय फादर', दोबारा पब्लिश हुई और बेस्ट सेलर बन गई। बराक उनके हक में आए 70% वोट से इलेक्शन जीत गए।
वो वॉशिंगटन चले गए, लेकिन कई सेनेटर्स की पत्नियों की सलाह के बाद भी मिशेल शिकागो में ही रहीं। वह ओरियंटेशन के दौरान बराक को सपोर्ट करने के लिए एक बार वॉशिंगटन गईं। उन्होंने देखा कि वहां का माहौल बहुत दुख भरा है। वहां आदमियों को ज्यादा इंपॉर्टेंस दी जाती है क्योंकि औरतें वहां एक तरफ होकर लंच कर रही थीं।
बराक ने देश के लिए अपने विज़न को शेयर करने के लिए अपनी दूसरी बुक लिखी, 'The Audacity of Hope'l उन्होंने प्रेसीडेंशियल इलेक्शन के लिए खड़े होने पर भी सोचना शुरू कर दिया था। मिशेल शुरूआत में इसके फेवर में नहीं थीं। लेकिन कैटरीना तूफ़ान के कारण बहुत से लोग अपने घरों की छत पर फंस गए थे और उसमें से ज्यादातर अफ्रीकन अमेरिकन थे। मिशेल को एहसास हुआ की बराक का एंबीशन इन लोगों की जिंदगी को इंप्रूव कर सकता है। वह उनके कैंपेन की एक्टिव पार्ट बन गईं। लेकिन उन्हें इस बात का शक था कि वह शायद ही जीतें क्योंकि वह ब्लैक थे।
बराक ने अपने कैंपेन और मीडिया मैनेजर की मदद से एक एक्टिव कैंपेन की शुरुआत की। उन्होंने गलती से अपने कैंपेन को स्टेट ऑफ़ द ब्लैक यूनियन के दिन ही अनाउंस किया। यह एक एनुअल इवेंट था जो अफ्रीकन अमेरिकंस के मुद्दों को डिस्कस करता था। इसके कारण ऑर्गेनाइजेशन के लीडर ने बराक पर इस दिन की अहमियत का अपमान करने का इल्जाम लगाया। नेगेटिव मीडिया कवरेज ने उनकी पर्सनल और फैमिली बैकग्राउंड पर अटैक किया। बराक के मुस्लिम होने और उनके मुस्लिम कम्युनिटी की ओर वफ़ादार होने की अफवाह फैल गई।
सभी चैलेंज के बावजूद मिशेल और बराक मजबूत बने रहे। उन्हें पता था कि उनके मैसेज को Iowa के लोगों तक पहुंचाना जरूरी था। अपनी पहली स्पीच में मिशेल ने पूरी सच्चाई के साथ दिल से बात की। उन्होंने अपनी जिंदगी की कहानी और उन वैल्यूज़ को शेयर किया जो उनके लिए मायने रखते थे। वह हर हफ्ते lowa जाने लगीं। जल्दी ही उन्हें वोटर्स को जीत लेने की काबिलियत के कारण, "द क्लोज़र" का नाम मिला।
इस बिजी समय के दौरान मिशेल घर में खाना बनाने और खाने के ऊपर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाईं। मालिया के डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उसका BMI (बॉडी मास इंडेक्स) कम हो गया है। मिशेल ने तुरंत ही Sam Kass नाम के टैलेंटेड शेफ को हायर किया। वह परिवार के लिए खाना बनाते थे और साथ ही उन्हें प्रोसेस्ड फूड के बुरे असर के बारे में भी सिखाते थे। Sam आगे चलकर मिशेल के बच्चों की हेल्थ को लेकर शुरू किए गए पहल का बड़ा हिस्सा बने।
पोल के अनुसार दो कैंडिडेट, हिलरी क्लिंटन और जॉन एडवर्ड्स, बराक से आगे थे। लेकिन मिशेल को उन पर यकीन था। उन्हें पता था कि देश के नौजवान और माइनॉरिटी उनके साथ हैं। बराक lowa में अपनी आखिरी स्पीच में हमेशा के लिए कायम रह जाने वाला इंप्रेशन छोड़ना चाहते थे। उस इवेंट में लगभग 3000 लोग थे। उन्होंने इतना पावरफुल स्पीच दिया कि पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया। अगले पोल ने दिखाया कि बराक और हिलरी बराबरी पर थे।
2 महीने बाद अनाउंस किया गया कि बराक ने lowa का नॉमिनेशन जीत लिया है। मिशेल बहुत खुश थीं। उन्हें एहसास हुआ कि अगर बराक Iowa में जीत सकते हैं, तो उनके प्रेसीडेंशियल इलेक्शन जीतने की भी उम्मीद थी।
Michelle Obama, First Lady
बचपन में मिशेल को एक बुली ने पंच मारा था। कई हफ्तों की कैंपेनिंग के बाद वह दोबारा वैसा ही महसूस कर रही थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि optimism यानी उम्मीद बनाए रखने पर उनकी स्पीच के वीडियो को एडिट किया गया था और उनके शब्दों को गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था। उन्हें लगा कि उनकी सभी बातों और हरकतों को घुमा फिराकर, ब्लैक औरतों के स्टेरियोटाइप को फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। मिशेल ने अपनी चिंता बराक को बताई कि इससे उनके कैम्पेन पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि उनके कैंपिंग के लिए मिशेल बहुत अहमियत रखती हैं और जो लोग उन्हें क्रिटिसाइज कर रहे हैं उन्हें यह चीज पता है।
मिशेल ने जल्दी ही बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के हावभाव को समझने वाले एक्सपर्ट को हायर किया। वह इस बात से सहमत थे की आदमियों के मुकाबले औरतों को गुस्सैल ना दिखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और यह गलत है। लेकिन उन्होंने मिशेल को सलाह दी कि उन्हें ज्यादा फ्रेंडली दिखना चाहिए। उन्होंने उन्हें रिलैक्स रहने, मज़ाक करने और जो उन्हें पसंद है उस बारे में बात करने के लिए train किया। इस तरह से पब्लिक एक ऐसी औरत को देखेगी, जिसे वो अप्रोच कर सकते हैं। जल्दी ही मिशेल को स्पीच देना अच्छा लगने लगा।
उन्होंने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में 17 मिनट की स्पीच दी। उन्होंने अपने बचपन, अपने पिता, पति और बच्चों के बारे में बात की। जब स्पीच खत्म हुई तो ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों ने ज़ोर-ज़ोर तालियां बजाईं। मिशेल को एहसास हुआ कि शायद उन्होंने लोगों का उन्हें देखने का नजरिया बदल दिया है। उन्हें अपने आप में ज्यादा कॉन्फिडेंस महसूस होने लगा।
एक इंटरव्यू के लिए मिशेल की पूरी फैमिली आई थी। वो सेशन बहुत ही अच्छा गया था। साशा और मालिया के मासूम जवाब लोगों को बहुत पसंद आए। लेकिन बाद में मिशेल और बराक को लगा कि उन्होंने अपने बच्चों को बहुत ज्यादा पब्लिक अटेंशन दिला दी है। उस दिन मालिया का बर्थडे था। बिजी होने के कारण उन्हें लगा कि शायद वह इस दिन को मालिया के लिए स्पेशल नहीं बना पाएंगे। लेकिन जब मालिया ने कहा कि यह उसका अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे था तो मिशेल बहुत खुश हो गईं।
बराक के रिपब्लिकन अपोनेंट में उनके opponent के रूप में Sarah Palin को चुना था। Palin के बहुत ही खराब परफॉरमेंस के कारण बराक के जीतने के चांस और ज्यादा बढ़ गए। लेकिन मिशेल ब्रैडली इफैक्ट को लेकर चिंता में थीं। यह टॉम ब्रैडली के नाम पर रखा गया है जो पोल के यह दिखाने के बाद भी कि वो जीत रहे हैं, इलेक्शन हार गए थे।
इलेक्शन से 2 दिन पहले बराक की ग्रैंडमदर हवाई में गुजर गई। उन्होंने मिशेल को बताया कि वह दुखी हैं लेकिन ठीक हैं। मिशेल ने कहा कि भले ही इलेक्शन का रिजल्ट जो भी हो, वह हमसे प्यार करती थीं।
इलेक्शन के दिन मिशेल और उनकी फैमिली वोट देने गए। जब मिशेल बूथ के सामने रुकीं तो बराक ने उनसे मज़ाक किया कि शायद उन्होंने अभी तक तय नहीं किया कि किसे वोट देना है।
जल्दी ही न्यूज़ चैनल्स ने इलेक्शन का रिजल्ट अनाउंस करना शुरू कर दिया। ज्यादातर स्टेट्स में बराक जीते थे। रात को अनाउंस किया गया कि वह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के 44th प्रेसिडेंट बन गए थे और वह देश के पहले ब्लैक प्रेसिडेंट भी थे।
मिशेल, बराक और उनके बच्चे कार से Grand Park गए। सिक्रेट सर्विस ने पूरे रास्ते को खाली करवा दिया था । उनका परिवार 200,000 लोगों के सामने खड़ा था। फ़िर बराक ने उम्मीद और पक्के इरादे पर एक इंस्पायरिंग स्पीच दी।
Life in the White House
आगे मिशेल बताती हैं कि बराक के जीतने के बाद उन्होंने और उनके परिवार ने व्हाइट हाउस में अपनी नई जिंदगी में कैसे एडजस्ट किया। उन्होंने, एक मां, पत्नी और फर्स्ट लेडी के रोल को बैलेंस करने की चिंताओं के बारे में बताया।
मिशेल समझती थीं कि पहले ब्लैक प्रेसिडेंट और फर्स्ट लेडी के तौर पर वह जो भी फैसले लेंगे, उसके लिए उन्हें जज किया जाएगा। इसलिए उन्होंने व्हाइट हाउस में शिफ्ट होते समय जो भी खर्च हुआ था उसे उन्हें मिले फेडरल फंड से खर्च करने के बजाय, अपनी जेब से खर्च किया। वापस जा रहे प्रेसिडेंट, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और फर्स्ट लेडी, लॉरा बुश ने ओबामा का अच्छे से स्वागत किया। मिशेल ने तुरंत ही लॉरा बुश से एक जुड़ाव महसूस किया, जो लगातार उन्हें एडवाइस देती रहीं।
एक मां के तौर पर मिशेल चाहती थीं कि उनके बच्चे, साशा और मालिया नॉर्मल जिंदगी जिएं, लेकिन शुरुआत में यह मुश्किल था। बच्चे अपने नई स्कूल में बुलेटप्रूफ कार में जाते थे और सीक्रेट सर्विस एजेंट्स हमेशा उनके क्लासरूम के बाहर खड़े रहते थे। स्कूल के पहले दिन, उन्हें सपोर्ट करने के लिए, मिशेल उनके साथ स्कूल गईं। उन्हें यह देखकर शांति मिली कि उनके दोनों बच्चे जब लौटे तो वह खुश थे।
कुछ हफ़्तों बाद मिशेल की मां भी परिवार की मदद के लिए व्हाइट हाउस में रहने आ गईं। उन्होंने सीक्रेट सर्विस की प्रोटेक्शन लेने से मना कर दिया था। जल्दी ही वह बच्चों को बिना एजेंट के स्कूल ले जाने लगीं। मिशेल इस बात से खुश थीं कि उनके बच्चे लगभग नॉर्मल जिंदगी जी पा रहे हैं।
उन्होंने बराक को ऑब्जर्व किया और नोटिस किया कि ब्रीफिंग के बाद वह कितने सीरियस दिखते हैं। उन्हें समझ आया कि देश की इकोनॉमिक हालत लोगों को जितना लगता है उससे कहीं ज्यादा खराब है।
मिशेल और बराक तुरंत ही कई प्रोजेक्ट्स में इंवॉल्व हो गए। व्हाइट हाउस को दोबारा सजाने की जरूरत थी और उन्हें इनॉग्रेशन भी प्लान करना था। फर्स्ट लेडी के तौर पर मिशेल ने बच्चों में मोटापे, न्यूट्रिशन और मिलिट्री वालों की फैमिली पर फोकस किया।
इनॉग्रेशन के दिन मौसम बहुत ज्यादा ठंडा था। लेकिन लगभग 2 मिलियन लोग उसे अटेंड करने आए। बराक ने अब्राहम लिंकन की बाइबल पर हाथ रखकर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के प्रेसिडेंट के रूप में कसम खाई। अपनी इनॉग्रल स्पीच में बराक ने देश की हिस्ट्री में अफ्रीकन अमेरिकंस के योगदान के बारे में बात की। उन्होंने डर और झगड़ों के ऊपर उम्मीद और एकता को इनकरेज किया। फिर मिशेल और बराक ने प्राइम मिनिस्टर जो बाईडेन और उनकी पत्नी के साथ परेड को लीड किया।
सेरमनी के बाद मिशेल और उनका परिवार अपने नए घर में लौट आए और इनॉग्रल बॉल्स की तैयारी करने लगा। तब तक स्टाफ ने व्हाइट हाउस को उनके सामान से सजा दिया था। अपने सफेद ड्रेस में तैयार होते हुए मिशेल सोच रही थीं कि उनकी जिंदगी कितनी बदल चुकी है।
Michelle's Projects and Advocacies
बराक के प्रेसिडेंट बनने के कुछ ही दिनों बाद मिशेल को एहसास हो गया था कि पावर के साथ कितनी सुविधाएं और विशेष अधिकार भी आते हैं। उनके पास उस जगह को मेंटेन करने के लिए हाउस हेल्पर्स थे। बराक के पास मेल पढ़ने के लिए 50 लोगों का स्टाफ था और ट्रैवल करने के लिए एक हेलीकॉप्टर। मिशेल का पुराना अपार्टमेंट व्हाइट हाउस के मास्टर स्वीट के अंदर फीट हो सकता था।
उन्हें स्टाफ की सैलरी या किराया देने की जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने खाने और बाकी इस्तेमाल करने वाली चीजों के लिए पैसा दिया था। मिशेल एक साधारण बैकग्राउंड से थीं, इसलिए उन्हें पता था कि देश की ओर उनकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। वह हर किसी के लिए बुनियादी ज़रूरतों को और ज्यादा अवलेबल करना चाहती थीं।
पहले महीने में बराक ने Lilly Ledbetter Fair Pay Act को पास किया। यह एक्ट काम करने वालों को जेंडर, रेस या उम्र के हिसाब से होने वाले सैलरी में भेदभाव से बचाता है। उन्होंने पूछताछ के दौरान किए जाने वाले टॉर्चर को भी बैन कर दिया, जो कि बुश के समय में काफी कॉमन था। वह कांग्रेस के जरिए इकॉनमी को बूस्ट करने वाले बिल को पास कराने में भी कामयाब रहे। मिशेल, बराक को देश के लोगों से किए गए वादों को पूरा करता देखकर गर्व महसूस कर रही थीं।
फर्स्ट लेडी के रूप में मिशेल व्हाइट हाउस में होने वाले, ईस्टर एग रोल जैसे सोशल इवेंट्स को प्लान करने की इंचार्ज थीं। लेकिन उन्हें लगता था कि इस तरह के इवेंट्स उनके ध्यान को दूसरे ज़रूरी मुद्दों से हटा हैं। उन्होंने और बराक ने अफ्रीकन अमेरिकन आर्टिस्ट्स के काम को व्हाइट हाउस के दीवार पर लगाया। उन्होंने विंस्टन चर्चिल की मूर्ति को मार्टिन लूथर किंग जूनियर से बदल दिया।
न्यूट्रिशन और हेल्दी लाइफ़स्टाइल को प्रमोट करने के लिए मिशेल ने व्हाइट हाउस में गार्डन लगाना शुरू कर दिया। इस आइडिया को क्रिटिसाइज किया गया, लेकिन Sam Kass और एलिमेंट्री स्कूल स्टूडेंट्स के ग्रुप ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में उनकी मदद की।
बराक और मिशेल ने अपने स्टाफ के साथ फ्रेंडली माहौल बनाकर रखा और अपने बच्चों को सबके साथ सम्मान के साथ पेश आना सिखाया। स्टाफ अक्सर मिशेल की मां से व्हाइट हाउस के ऊपर वाले फ्लोर में मिलने जाते थे।
इतनी सारी अचीवमेंट्स के बाद भी रिपब्लिकन हमेशा ओबामा के काम के खिलाफ रहे। कांग्रेस में अपनी पहली स्पीच में बराक में इकोनॉमी की हालत और चल रहे जंग के बारे में बात की। उन्होंने सच्चाई से जुड़ी लेकिन उम्मीद से भरी स्पीच दी। लेकिन रिपब्लिकंस को उनकी स्पीच से कोई फर्क नहीं पड़ा। रिपब्लिक प्रेसिडेंट के काम के कारण देश में चल रहे खराब समय के बावजूद वह उनका विरोध करते रहे।
मिशेल और बराक G20 समिट के दौरान क्वीन एलिजाबेथ से मिले। यह दुनिया के 20 सबसे बड़ी इकॉनमी के लीडर्स की मीटिंग थी। मिशेल ने नोटिस किया कि क्वीन का महल व्हाइट हाउस से 15 गुना ज्यादा बड़ा है। जब खाना सोने के छूरी-कांटे के साथ सर्व किया गया तब उन्हें बेहद आश्चर्य हुआ। मिशेल तब स्कैंडल में फंस गईं थीं जब उन्होंने क्वीन को ग्रीट करते हुए उनके कंधे को छू लिया था, लेकिन क्वीन ने इसका बुरा नहीं माना और उन्होंने भी मिशेल का कंधा छुआ।
उसके बाद मिशेल एक गर्ल्स स्कूल गईं जहां ज्यादातर स्टूडेंट्स डार्क कलर की थीं और एथनिक बैकग्राउंड से थीं। उन्होंने स्टूडेंट्स की आंखों में पैशन नोटिस किया क्योंकि वह उन्हें खुद की याद दिला रही थीं। मिशेल ने उन्हें चिट्ठियां लिखीं और दिल से बात करके उन्हें मोटिवेट किया। जाने से पहले उन्होंने सबको गले भी लगाया।
उसके कुछ महीने बाद मिशेल और बराक एक डेट पर गए। लेकिन लोगों ने इसे टैक्स के बेकार के इस्तेमाल के लिए क्रिटिसाइज किया। मिशेल को तब लगने लगा कि अब एक रेगुलर लाइफ जीना पॉसिबल नहीं है।
उन्हें कई औरतों से क्रिटिसिज्म मिला, जो इस बात से नाखुश थीं कि मिशेल अपनी डिग्री का इस्तेमाल करने के बजाए माँ का रोल निभा रही थीं। लेकिन इस पर रिएक्ट करने के बजाय मिशेल ने बच्चों की हेल्थ को इंप्रूव करने के प्लान पर फोकस किया। इसलिए उन्होंने लेट्स मूव ! पहल को लॉन्च किया।
उन्होंने ज्यादा हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रमोट करने के लिए कई ऑर्गेनाइजेशन से बात की। तीन ऑर्गेनाइजेशन ने अनाउंस किया कि वह स्कूल लंच से चीनी, नमक और फैट की मात्रा को कम कर देंगे। डिज्नी, वॉर्नर ब्रदर्स और एनबीसी ने ऐसे ad बनाए जो बच्चों को हेल्दी खाने के लिए इनकरेज कर रहे थे। अमेरिकन बेवरेज एसोसिएशन ने वादा किया कि वह अपने इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट को और भी ज्यादा क्लियर बनाएंगे।
मिशेल होम गार्डनिंग मतलब घर में ही फल और सब्जियां उगाने को प्रमोट करना चाहती थीं तो उन्होंने अपने गार्डन में उगी हुई चीजों को खाया और उसका एक हिस्सा उन non-profit ऑर्गेनाइजेशन को डोनेट किया, जो बेघरों को खाना खिलाते थे। उन्होंने व्हाइट हाउस के लॉन में hula-hoop करके यह भी दिखाया कि एक्सरसाइज़ करना कितना मजेदार हो सकता है।
मिशेल ने नोटिस किया कि मीडिया उनके कपड़ों और स्टाइल को बहुत जल्दी जज करते हैं। उन्हें अक्सर ऐसे कपड़ों के लिए क्रिटिसाइज किया जाता था जो बहुत ज्यादा ब्रेव या बहुत ज्यादा कैजुअल थे। वहीं बराक मर्द हैं तो उन्हें जज नहीं किया जाता था। मिशेल को लगने लगा कि वह जो कहना चाहती हैं लोगों को उस पर फोकस कराने के लिए वह अपने स्टाइल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसलिए उन्होंने अपने स्टाइलिस्ट के साथ काम किया और फैशन मैगजीन के कवर पर आईं। इस एक्सपोजर के कारण वो यंग अमेरिकन डिज़ाइनर्स को प्रमोट कर पाईं और हेल्दी लाइफस्टाइल के बारे में बात कर पाईं।
Failures and Success
मिशेल समझती थीं कि उनकी और बराक की जिम्मेदारी है कि बुरे समय में भी वह मज़बूत और शांत दिखाई दें। मेक्सिको के गल्फ में बहुत बड़ी मात्रा में तल गिरकर चारों ओर फैल गया था। साफ सफाई के बाद भी लोग beach पर जाने से डर रहे थे। मिशेल ने एग्जांपल सेट करने के लिए अपनी फैमिली के साथ beach ट्रीप प्लान की। इसके ज़रिए उन्होंने दिखा दिया था की beach अब सभी के लिए पूरी तरह सेफ हैं।
उसके बाद मिशेल मिलिट्री मेंबर्स और उनकी फैमिली से मिलने हॉस्पिटल गईं। उन्होंने Joining Forces with Jill Biden नाम की एक पहल शुरू की। मिशेल ने कई CEO से बात की और उन्हें मिलिट्री में रह चुके लोगों और उनके पति पत्नी को जॉब देने के लिए इनकरेज किया। उन्होंने टीचर्स को मिलिट्री वालों के बच्चों की जरूरत को ज्यादा अच्छे से समझने पर जोर दिया। इसके साथ साथ मिशेल ने इस गलतफहमी के खिलाफ अवेयरनेस फैलाई कि मिलिट्री से वापस आने के बाद मिलिट्री वालों की मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।
एक रियल एस्टेट डेवलपर डॉनल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा के खिलाफ अफवाह फैलानी शुरू कर दी। वह लोगों के मन में ये आइडिया डाल रहे थे कि बराक यूएस के सिटीजन नहीं है। इसके कारण कई लोगों के दिल में नफरत पैदा होने लगी। एक दिन एक आदमी ने व्हाइट हाउस पर राइफल से कई बार फायर किया। उस फायरिंग से कोर्ड घायल तो नहीं हुआ. लेकिन एक बुलेट उस रूम की खिड़की पर लगी जहां आमतौर पर मिशेल चाय पीती थीं। इसके कारण उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता होने लगी।
मिशेल को लगा कि एक इंसान की जिंदगी में छोटी-छोटी जीत से सक्सेस बनती है। उन्होंने छोटी लड़कियों को मौका देने के लिए एक मेंटरशिप और लीडरशिप प्रोग्राम शुरू किया। अलग-अलग स्कूल से 20 लड़कियों को व्हाइट हाउस में रेगुलरली बुलाया गया जहाँ बड़े उन्हें उनके फ्यूचर की प्रोफेशनल लाइफ में कॉन्फिडेंट बनने के लिए मेंटर करते थे।
2 मई 2011 में बराक को एक अच्छी खबर मिली। यूएस नेवी सील्स ने ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में उसके छुपने की जगह पर मार दिया था। इस खबर ने देश के लोगों को बहुत ज्यादा खुशी दी थी।
2012 के रिइलेक्शन कैंपेन में मिशेल को अपने फर्स्ट लेडी होने के रोल की वजह से प्रेशर महसूस हुआ। हालांकि उन्हें बहुत थकावट महसूस हो रही थी, फिर भी उन्होंने बराक को, उम्मीद बनाए रखो के ऊपर स्पीच देकर, सपोर्ट किया। उन्होंने रिपब्लिकंस के क्रिटिसिज्म को पॉजिटिवली लिया और अपने प्रोग्राम के ऊपर और ज्यादा मेहनत की।
गर्मी के समय में मिशेल, साशा और मालिया के साथ साउथ अफ्रीका गईं। वह आर्कबिशप डेसमंड टूटू और नेल्सन मंडेला से मिलीं। अफ्रीका के 2 लीडर से बात करने के बाद उन्हें मोटिवेटेड महसूस हुआ और वह नई एनर्जी के साथ यूनाइटेड स्टेट लौटीं।
मिशेल को पता चला कि वह अपने मैसेज को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर सकती हैं। वह ब्लॉगर्स और टीवी होस्ट से मिलीं। उन्होंने एक्सरसाइज़ को प्रमोट करने के लिए The Ellen DeGeneres Show में push-ups भी किए। उन्हीं की मेहनत का फल है कि दो बड़े रेस्टोरेंट- ऑलिव गार्डन और रेड लॉब्स्टर, अपने मेन्यू को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए मान गए थे।
इलेक्शन पोल ने दिखाया कि बराक अपने रिपब्लिकन अपोनेंट से बस थोड़ा सा ही आगे हैं। न्यूज़ सुनते हुए मिशेल लगातार चिंता में रहतीं थी इसलिए उन्होंने न्यूज़ देखना बंद करने का फैसला किया। जब बराक ने उन्हें बताया कि वह रिइलेक्शन जीत चुके हैं तो वह हैरान रह गईं।
लगभग एक महीने बाद, एक आदमी बंदूक लिए एक स्कूल में गया और वहां 20 स्टूडेंट्स और 6 टीचर्स को गोली मार दी। इस घटना में जिनकी जान चली गई थी उनके लिए दुख मनाते हुए, मिशेल और बराक चुपचाप बैठे रहे। उन्हें पता था कि उनका दर्द उन पेरेंट्स के दर्द के सामने कुछ भी नहीं है जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। बराक ने वादा किया कि वह गन कंट्रोल के लिए कानून बनाने पर काम करेंगे। इस तरह, फ्यूचर में इस तरह की घटनाओं को होने से रोका जा सकेगा।
बराक के दूसरे इनॉगरेशन के दौरान एक लड़की ने अपने स्कूल बैंड के साथ परफॉर्म किया था। एक हफ्ते बाद, उसे एक लोकल पार्क में गोली मार दी गई क्योंकि उसे गलती से गैंग मेंबर समझ लिया गया था। इस घटना ने मिशेल को हिला दिया। उन्होंने लड़की के पेरेंट्स से बात की और उसके फ्यूनरल में भी शामिल हुई।
मिशेल अक्सर देश ने जो उन्नति की है, उसके बारे में सोचती थीं। कांग्रेस ने सेम सेक्स मैरिज का कानून पास किया। व्हाइट हाउस को रेनबो लाइट से सजाया गया था। बराक ने दूसरे देशों में अमेरिका के सैनिकों को कम कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने उस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को पास कर दिया जिस पर बराक काम कर रहे थे। ओसामा बिन लादेन को मार दिया गया था। मिशेल लेट्स मूव ! पहल ने देश में बच्चों में मोटापे के परसेंटेज को कम कर दिया। द ज्वाइनिंग फोर्सेज प्रोग्राम ने मिलिट्री वालों के परिवारों की हालत को सुधार किया।
लेकिन मिशेल का मानना था कि अचीव करने के लिए अभी भी बहुत कुछ बचा है। ओसामा बिन लादेन के बाद ISIS नया खतरा बन गया था। एक गोरे आदमी ने 9 अफ्रीकन अमेरिकन को बाइबल स्टडी ग्रुप में मार डाला था। मिशेल और ओबामा ने उनका फ्यूनरल अटेंड किया। बराक ने "Amazing Grace" गाकर गैदरिंग को लीड किया। इतने खतरनाक अपराध होने के बाद भी congress ने गन कंट्रोल के कड़े लॉ को पास नहीं किया था।
2016 में presidential कैंपेन चल रहा था, लेकिन मिशेल अपने 'लेट गर्ल्स लर्न' पहल पर ज्यादा फोकस्ड थीं। इस प्रोग्राम ने छोटी बच्चियों के एजुकेशन को प्रमोट किया। वो Malala Yousufzai से मिलीं, जो एक पाकिस्तानी लड़की थी जिसे तालिबान ने इसलिए गोली मार दी थी क्योंकि उसने लड़कियों को स्कूल जाने के लिए इनकरेज किया था।
मिशेल ने देश से होने वाली weekly बातचीत में लड़कियों की सुरक्षा के बारे में बात करने का फैसला किया। उन्होंने इस मुहीम को प्रमोट करने के लिए कई सेलिब्रिटीज के साथ काम किया और टीवी शोज़ में गईं। बराक ने उनकी मदद करने के लिए कई ऑर्गेनाइजेशन और दूसरे देशों की गवर्नमेंट से बात की। The Peace Corps और USAID ने इस पहल को सपोर्ट किया।
देश ने 8 साल में जो अचीव किया था उससे मिशेल खुश थीं। उन्होंने अगले प्रेसीडेंशियल इलेक्शन के लिए जो कैंडीडेट्स थे, उन्हें ऑब्जर्व किया। उन्हें डॉनल्ड ट्रंप के औरतों के बारे में अपमानजनक बातें सुनकर बहुत गुस्सा आया। वह चाहती थीं कि हिलरी क्लिंटन देश की पहली फीमेल प्रेसिडेंट बनें, लेकिन डोनाल्ड ट्रम्प इलेक्टोरल कॉलेज जीत गए थे ।
जब इलेक्शन के रिजल्ट अनाउंस हुए, तब मिशेल को यह सुनकर आश्चर्य हुआ कि डॉनल्ड ट्रंप जीत गए थे। तब भी उन्हें यह सोचकर तसल्ली हुई कि कम से कम उन्होंने और बराक ने देश में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। 8 साल के प्रोग्रेस को ट्रंप पलट नहीं सकते।
Conclusion
मिशेल और बराक का व्हाइट हाउस में आखिरी दिन उनके लिए बहुत भावुक कर देने वाला पल था। उनके लिए उन लोगों को अलविदा कहना मुश्किल था जिन्हें वह 8 साल से जानते थे। इनॉगरेशन में मिशेल ने मेहमानों और डॉनल्ड ट्रंप की टीम को देखा। यह देखकर उन्हें दुख हुआ कि उनमें से ज्यादातर गोरे आदमी थे। वह इसके लिए खुश होने का दिखावा नहीं कर सकती थीं इसलिए उन्होंने स्माइल करना बंद कर दिया।
मिशेल अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए और उसके साथ आने वाले एडवेंचर्स के लिए एक्साइटेड थीं। उन्होंने और उनके पति ने पिछले सालों में व्हाइट हाउस में जो अचीव किया था, उसके लिए वह खुश थीं। वो ये भी जानती थीं कि इसके बाद वह पॉलिटिक्स में नहीं जाना चाहतीं थीं।
अभी मिशेल और बराक एक non-profit ऑर्गेनाइजेशन चलाते हैं, जिसका नाम ओबामा फाउंडेशन है। इसका मकसद स्टूडेंट्स को लीडरशिप और मेंटरशिप प्रोग्राम के जरिए ट्रेन करना है। मिशेल एक कुकिंग शो पर भी काम कर रही हैं जो बच्चों को घर पर हेल्दी खाना बनाने के लिए इनकरेज करता है।
────────────────────
फाइनली अगर आप इस समरी के एन्ड तक पहुंच गए है तो Congratulation बहुत ही कम लोग होते है जो नॉलेज के ऊपर टाइम इन्वेस्ट करते है वर्ना आप कही और भी तो टाइम वेस्ट कर सकते थे.
Anyways, हमने ये मैसेज इसीलिए बनाया है ताकि हम Xpert Reader का Goal बता सके की क्यों हमने Xpert Reader स्टार्ट की है?
Xpert Reader Pvt. Ltd., जहाँ आपको दुनिया भर की प्रसिद्ध किताबों की संक्षिप्त और प्रभावी सारांश मिलेंगी। हमारा उद्देश्य है कि हम आपको बेस्टसेलर किताबों का सार प्रदान करें, ताकि आप अपने समय का सही उपयोग कर सकें और ज्ञान की इस यात्रा में हमारे साथ आगे बढ़ें।
हमारी टीम यह सुनिश्चित करती है कि हर सारांश आपको केवल महत्वपूर्ण और मूल्यवान जानकारी दे, जो आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सहायक हो सकती है। Xpert Reader का लक्ष्य है दुनिया की किताबों का ज्ञान सभी तक पहुँचाना और उन लोगों के लिए एक आसान मार्ग प्रदान करना, जो अपनी ज़िंदगी में कुछ नया सीखना चाहते हैं।
Thanks for visiting!